लाइव न्यूज़ :

सीबीआई निदेशक की दौड़ में शामिल हैं ये तेजतर्रार अधिकारी, 24 जनवरी को कौन मारेगा बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2019 15:47 IST

24 जनवरी को सीबीआई निदेशक के लिए प्रधानमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। निदेशक की दौड़ में शामिल अधिकारियों में 'जासूसों का मास्टर' भी है और 'कैम्ब्रिज का पीएचडी होल्डर' भी।

Open in App

सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच विवाद के बाद नागेश्वर राव अंतरिम निदेशक का पद संभाल रहे हैं। पूर्णकालिक निदेशक के लिए 24 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास में बैठक होने वाली है। इसमें पीएम मोदी के अलावा सीजेआई रंजन गोगोई और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नए सीबीआई निदेशक के नाम पर चर्चा होगी।

सीबीआई निदेशक की कुर्सी के लिए कई जाने-माने अधिकारियों के नाम की सुगबुगाहट है। इसमें देशभर के 17 अधिकारियों के नाम छांटे गए हैं। इस लिस्ट में पहले 6 अधिकारी और फिर तीन अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन्हीं में से एक का चयन सीबीआई निदेशक के तौर पर होगा। सीबीआई निदेशक की दौड़ में शामिल अधिकारियों में इन तीन अधिकारियों को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैः-

1. सुबोध कुमार जायसवाल

सुबोध कुमार जायसवाल मुंबई के पुलिस कमिश्नर हैं। ये यूपी से ताल्लुक रखते हैं। ये कई सालों तक भारतीय खुफिया एजेंसी (रॉ) में भी काम कर चुके हैं।

2. राजेश रंजन

राकेश रंजन मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई की है। वो पहले भी सीबीआई में काम कर चुके हैं। उनका कार्यकाल काफी प्रभावी और चर्चित रहा था। उन्होंने तांत्रिक चंद्रास्वामी और पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ को गिरफ्तार किया था। 

3. योगेश चंद्र मोदी

योगेश चंद्र मोदी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। ये हरियाणा मूल के हैं। एनआईए से पहले ये सीबीआई में कार्यरत थे। ये गुजरात कैडर के अधिकारी हैं।

सीबीआई निदेशक के नाम पर अंतिम चर्चा तो 24 जनवरी की बैठक में होगी। देखना दिलचस्प होगा कि किसे मिलती है विवाद के बाद चर्चा में आई सीबीआई निदेशक की कुर्सी।

टॅग्स :सीबीआईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया