लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल हैं ये बड़े अधिकारी, आज रिटायर होंगे अनूप चंद्र!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 16:17 IST

अगर शनिवार तक कुछ तय नहीं हुआ तो अग्रिकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर (एपीसी) आरके तिवारी केयर टेकर मुख्य सचिव नियुक्त किए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएडिशनल चीफ सेक्रेटरी मुकुल सिंघल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं हैं।नए मुख्य सचिव की नियुक्ति में विलंब की एक वजह केंद्र से मंजूरी भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनूप चंद्र आज रिटायर हो जाएंगे लेकिन अभी तक नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा नहीं की गई है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मुकुल सिंघल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं हैं।

सरकार को शनिवार तक कोई निर्णय लेना होगा। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर शनिवार तक कुछ तय नहीं हुआ तो अग्रिकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर (एपीसी) आरके तिवारी केयर टेकर मुख्य सचिव नियुक्त किए जा सकते हैं। सचिवालय के वरिष्ठता क्रम में मुख्य सचिव के बाद एपीसी का नंबर ही आता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मुख्य सचिव की नियुक्ति में विलंब की एक वजह केंद्र से मंजूरी भी हो सकती है। गौरतलब है कि वर्तमान मुख्य सचिव अनूप चंद्रा फरवरी में रिटायर हो रहे थे लेकिन उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया।

मुख्य सचिव की दौड़ में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें कृषि विभाग में सचिव पद पर तैनात संजय अग्रवाल, दुर्गा शंकर मिश्रा और कृषि उत्पादन कमिश्नर आरके तिवारी प्रमुख रूप से हैं। ये सभी अधिकारी 1984-85 बैच के हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया