लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो का सफर करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, 12 से 15 जुलाई तक बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन

By वैशाली कुमारी | Updated: July 11, 2021 20:12 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो के चार मुख्य स्टेशन 12 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बंद रहेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे12 जुलाई से 15 जुलाई तक दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन बंद रहने की जानकारी डीएमआरसी ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है। डीएमआरसी की तरफ से कहा गया है कि 16 जुलाई से मेट्रो सर्विसेज सामान्य रूप से अपने पुराने समय के अनुसार चलेंगी।

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और मेट्रो में सफर करते हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो के चार मुख्य स्टेशन 12 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बंद रहेंगे। 

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के मुताबिक पिंक लाइन पर आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी और मयूर विहार फेज वन से मयूर विहार पॉकेट वन के बीच 12 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच मेट्रो सर्विस बंद रहेगी। वहीं मंडावली-वेस्ट विनोद नगर, ईस्ट विनोद नगर-मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 के भी मेट्रो स्टेशन 12 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बंद रहेंगे। अगर आप इन रूट पर मेट्रो के सहारे सफर करते हैं तो आपको 4 दिनों के लिए टैक्सी या फिर बस का सहारा लेना पड़ेगा।

 

12 जुलाई से 15 जुलाई तक दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन बंद रहने की जानकारी डीएमआरसी ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है। डीएमआरसी के मुताबिक पिंक लाइन पर मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी-संजय झील के बीच ओएचई यानी ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम को दोनों तरफ पहले से ऑपरेशनल सिस्टम के साथ जोड़ना है। इसीलिए सोमवार से गुरुवार तक इन रूट पर दिल्ली की मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी। 

डीएमआरसी की तरफ से कहा गया है कि 16 जुलाई से मेट्रो सर्विसेज सामान्य रूप से अपने पुराने समय के अनुसार चलेंगी। अभी 12 से 15 जुलाई तक मेट्रो में सफर करने वाले पैसेंजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि निर्माण कार्य होने की वजह से 3 दिनों के लिए मेट्रो की सर्विस दिल्ली के मुख्य चार स्टेशनों पर बाधित रहेंगी

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?