लाइव न्यूज़ :

लखनऊ हवाई अड्डे पर हर यात्री की थर्मल स्कैनिंग होगी, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पृथक वास

By भाषा | Updated: November 28, 2021 23:56 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवंबर मौजूदा समय में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कुछ देशों में कोविड-19 विषाणु जनित महामारी के नये वैरिएंट के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत लखनऊ के जिला प्रशासन ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर अंतरराष्‍ट्रीय टर्मिनल तथा घरेलू टर्मिनल के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत अब हर यात्री की थर्मल स्क्रैनिंग की जाएगी।

अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों को आठ दिनों के (पृथक वास) का भी पालन करना होगा।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू टर्मिनल पर सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाए। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय टर्मिनल पर सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर और घरेलू टर्मिनल पर लक्षणयुक्‍त पाये गये यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच निशुल्क कराई जाए।

उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय टर्मिनल पर पर सभी यात्रियों के आगमन पर उनका नाम, मोबाइल नंबर, स्थानीय पता और अंतिम गंतव्य का पूर्ण विवरण अंकित करने को कहा है और यह भी हिदायत दी है कि सभी अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों के लिए आठ दिनों के लिए घर में पृथक-वास का अनुपालन करने के लिए सूचित कर दिया जाए। आठ दिनों बाद इन अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों का निशुल्क पुन: आरटी पीसीआर जांच की जाएगी। अगर जांच पोजिटिवि आये तो प्रोटोकॉल के अनुरूप उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने घरेलू टर्मिनल पर आने वाले सभी यात्रियों के आगमन पर उनका नाम, मोबाइल नंबर, स्थानीय पता और अंतिम गंतव्य का पूर्ण विवरण निर्धारित पोर्टल पर अंकित करने को कहा है। उन्‍होंने चेतावनी दी है कि आदेश का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य एवं सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे