लाइव न्यूज़ :

''दिल्ली में अक्टूबर से जनवरी के बीच दर्ज वायु प्रदूषण में 7फीसद हिस्सेदारी तापीय बिजली घरों की"

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली में अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच दर्ज किए गए वायु प्रदूषण में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित कोयला आधारित 11 तापीय बिजली घरों की हिस्सेदारी सात प्रतिशत थी, जबकि इसमें (वायु प्रदूषण में) वाहनों से निकलने वाले प्रदूषकों की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत रही। पीएम2.5 प्रदूषकों को लेकर एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।

अध्ययन का निष्कर्ष इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय से शहर में स्थित उन तापीय बिजली घरों को बंद करने संबंध निर्देश देने को कहा है जो पुरानी, प्रदूषण फैलाने वाली तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक अप्रैल को संशोधित नियमों के साथ एक अधिसूचना जारी कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे में और 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में स्थित तापीय बिजली घरों को 2022 के अंत तक नये उत्सर्जन नियमों का पालन करने की अनुमति दे दी थी।

नीतियों का अध्ययन करने वाली दिल्ली स्थित गैर लाभकारी संस्था काउंसिल ऑन एनर्जी, एन्वायरमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) ने अपने ताजा विश्लेषण में कहा है कि हमने पाया कि एनसीआर में स्थित तापीय बिजली घरों से ऊर्जा उत्पादन अक्टूबर-नवंबर के महीनों में, इसी अवधि में 2019 के मुकाबले क्रमश: 25 और 70 प्रतिशत कम था।

एल. एस. कुरींजी, अदील खान और तनुश्री गांगुली के अनुसंधान दल ने पाया कि अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच दिल्ली-एनसीआर के 11 तापीय बिजली घरों का प्रदूषण में औसत योगदान सात प्रतिशत का रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग