लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार में समूह ‘ग’ के पदों के लिए होगी द्विस्‍तरीय परीक्षा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:28 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने समूह 'ग' (गैर राजपत्रित) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है।

नई व्‍यवस्‍था के मुताबिक अब समूह ‘ग’ के लिए द्विस्‍तरीय परीक्षा होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया संचालित करता है। आयोग ने परीक्षा में बदलाव संबंधी प्रस्‍ताव भेजा था, जिस पर प्रशासन ने मुहर लगा दी ह‍ै।

अपर मुख्‍य सचिव (नियुक्ति) मुकुल सिंहल ने शुक्रवार को इस सिलसिले में उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग के सचिव को पत्र भेजकर नई नियमावली के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

सिंहल के भेजे पत्र के मुताबिक, समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए नई आवेदन प्रक्रिया और द्विस्‍तरीय परीक्षा प्रणाली अपनाई जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में अब प्रारंभिक योग्‍यता परीक्षा और इसके बाद मुख्‍य परीक्षा कराई जाएगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा का प्रचलन नहीं था।

इसके पहले आयोग द्वारा निर्धारित पदों के लिए अभ्‍यर्थी को बार-बार आवेदन करने पड़ते थे लेकिन अब उनका एक बारगी पंजीकरण कराया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन वार्षिक आधार पर कराया जाएगा और इस परीक्षा में अभ्‍यर्थी को मिले अंक अगले एक वर्ष तक के लिए प्रभावी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह