लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी: मंत्री

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:12 IST

Open in App

मुंबई, 13 जून महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालात के मद्देनजर इस साल 10वीं और 12वीं की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राहत एवं पुनर्वास मंत्री वडेट्टीवार ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के नाम अपने पिछले संबोधन के दौरान इसके संकेत दे दिये थे। आज औपचारिक निर्णय लिया गया।''

गौरतलब है कि दो दिन पहले केन्द्र ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए 12वीं की सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।

महाराष्ट्र में इससे पहले कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते 10वीं कक्षा की (एसएससी) बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, लेकिन इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया था।

मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने परीक्षाएं रद्द करने का विरोध किया, लेकिन मुख्यमंत्री ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य संबंधित अधिकारियों से साथ बैठक में परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया।

इसके बाद , स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि उनका विभाग छात्रों की आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली और सीआईटी (दाखिल के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा) तथा अन्य परीक्षाओं की नीति के संबंध में जल्द ही घोषणा करेगा।

गायकवाड़ ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''महाराष्ट्र सरकार ने आज 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है। स्कूली शिक्षा विभाग छात्रों की आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली और सीआईटी (दाखिल के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा) तथा अन्य परिक्षाओं की नीति के संबंध में जल्द ही घोषणा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां