लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सत्ता में आई तो महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं होगी : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:43 IST

Open in App

कोयंबटूर, एक अप्रैल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर द्रमुक सत्ता में लौटी तो राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी।

द्रमुक सांसद ए राजा द्वारा हाल में कथित तौर पर उनके जन्म को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन महिलाओं पर अपने पार्टी नेता की टिप्पणी की निंदा करने में ‘नाकाम’ रहे।

उन्होंने कहा कि अगर द्रविड मुनेत्र कजगम (द्रमुक) सत्ता में लौटी तो महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं होगी।

सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद ए राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

द्रमुक के वरिष्ठ नेता ने बाद में अपनी टिप्पणी के लिये माफी मांग ली थी लेकिन दावा किया कि उनके बयान को पूरे संदर्भ के साथ नहीं देखा गया।

अन्नाद्रमुक उम्मीदवारों और गठबंधन सहयोगी दलों के लिये यहां एक सभा में वोट की अपील करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि स्टालिन ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को एक ज्ञापन सौंप कर उनके और कुछ मंत्रियों पर घूस के आरोप लगाए हैं जबकि द्रमुक के 13 पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

पलानीस्वामी ने कहा कि देश में दिवंगत एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली सरकार ही एक मात्र सरकार थी जिसे 1976 में केंद्र द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया था।

इससे पहली नीलगीरी जिले में प्रचार के दौरान पलानीस्वामी ने द्रमुक पर उनकी सरकार के बारे में झूठ बोलकर लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां