लाइव न्यूज़ :

जनता सहयोग करे तो लॉकडाउन बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:11 IST

Open in App

बेंगलुरु 29 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि यदि जनता नियमों का पालन करने में सहयोग करे और कोविड-19 के मामलों में कमी आती है तो लॉकडाउन बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

राज्य सरकार लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर इन्हीं तथ्यों के आधार पर फैसला लेगी। कर्नाटक में सात जून तक लॉकडाउन लागू है।

इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को सरकार 30 जून तक बढ़ा सकती है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘राज्य में सात जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। मौजूदा परिस्थिति के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। अभी जरूरी यह है कि सात जून तक सख्ती से लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जाए। ’’

मैसुरु, हासन, बेलगावी, कलबुर्गी और विजयपुरा के सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ तीन घंटे तक चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यदि जनता सहयोग करती है तो सात जून के बाद लॉकडाउन बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। लोगों को सहयोग करना होगा। हम स्थिति को बेहतर करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं।’’

दरअसल, मैसुरु, हासन, बेलगावी, कलबुर्गी और विजयपुरा में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

इससे पहले राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा अपने मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद लेंगे।

बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने सात जून तक लॉकडाउन की घोषणा की है जिसे पूर्ण रूप से लागू कराया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों के मुताबिक 30 जून तक सख्त पाबंदियां लगाई जानी चाहिए।’’

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद ही लॉकडाउन पर अंतिम फैसला लेंगे।

गौरतलब है कि केन्द्र ने बृहस्पतिवार को राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए दिशानिर्देश जारी कर कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 30 जून तक सख्त पाबंदियां लगाए जाने की जरुरत है।

मंत्री ने कहा कि संक्रमण की दर में अभी बहुत अधिक गिरावट नहीं हुई है। सरकार का लक्ष्य संक्रमण की दर को 10 प्रतिशत से नीचे लाना है तभी स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव कम होगा।

कर्नाटक में संक्रमण की दर 16.42 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.75 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन