लाइव न्यूज़ :

ईटानगर में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:02 IST

Open in App

ईटानगर, 11 जुलाई अरुणाचल प्रदेश ने राजधानी ईटानगर में 12 जुलाई से हफ्तेभर के लिए लॉकडाउन लगाने के जिला प्रशासन के आग्रह को खारिज कर दिया है, लेकिन कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित करने के लिए अन्य उपायों का सुझाव दिया है।

मुख्य सचिव नरेश कुमार को शनिवार को लिखे पत्र में राजधानी के उपायुक्त टी पोटोम ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से सोमवार से एक हफ्ते के लिए राजधानी में पूर्ण लॉकडाउन की इजाजत मांगी थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव शरत चौहान ने कहा कि इस मामले पर शनिवार को राज्य स्वास्थ्य कार्य बल (एसएचटीएफ) और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।

उन्होंने कहा कि जिले में संक्रमण दर, इलाजरत मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पर चर्चा की गई थी। चौहान के मुताबिक, एसएचटीएफ ने कहा कि संक्रमण दर और अस्पताल में भर्ती मरीजों की दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी ईटानगर राजधानी परिसर (आईसीसी) जिले में पूर्ण लॉकडाउन के हालात नहीं हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने आईसीसी अधिकारियों को सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया है, जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक हो और यह भी कहा कि अधिकारी प्रभावी तरीके से नियंत्रण या निगरानी के उपाय करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू