लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी : सिद्धार्थ नाथ सिंह

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:10 IST

Open in App

प्रयागराज, 14 मई उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रयागराज में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और ना ही ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान जाएगी।

जिले के उपायुक्त (उद्योग) और खादी व ग्रामोद्योग अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि जब कोविड महामारी इस जिले में चरम पर थी, प्रयागराज को प्रतिदिन 3000 सिलेंडर की आवश्यकता पड़ रही थी, जिसमें 1700 सिलेंडर बाहर से आ रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस महामारी में एमएसएमई विभाग ने ऑक्सीजन की व्यवस्था प्रयागराज में सुव्यवस्थित कर दी है। बीपीसीएल नैनी इकाई पिछले आठ वर्षों से बंद पड़ी थी जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर इकाई को पुनः चालू कराया है। इस इकाई के पास लगभग 3000 अर्द्ध निर्मित सिलेंडर और 5000 सिलेंडर निर्माण हेतु कच्चा माल उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी के कठिन दौर में इकाई द्वारा लगभग 8000 सिलेंडर का निर्माण किया जा सकेगा।

सिंह ने कहा कि प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज, बेली, काल्विन और डफरिन अस्पतालों में पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में खपत के बाद शेष ऑक्सीजन की आपूर्ति पड़ोस के जिलों- प्रतापगढ़, कौशांबी आदि में की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरगढ़ में 25 बेड का ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा गन्ना विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा में 50 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा में 90 बेड के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल