Chhath Puja: छठ पर्व पर यमुना में नहीं दिखेंगे झाग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 17:18 IST2025-10-14T17:18:15+5:302025-10-14T17:18:26+5:30

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को मंगलवार को आश्वासन दिया कि आगामी छठ पर्व के दौरान यमुना नदी की सतह पर झाग नहीं दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषित नदी के पुनरुद्धार के लिए तेजी से कार्य जारी है।

There will be no foam in Yamuna on Chhath Big Statement by delhi cm rekha gupta | Chhath Puja: छठ पर्व पर यमुना में नहीं दिखेंगे झाग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

Chhath Puja: छठ पर्व पर यमुना में नहीं दिखेंगे झाग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

HighlightsChhath Puja: छठ पर्व पर यमुना में नहीं दिखेंगे झाग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को मंगलवार को आश्वासन दिया कि आगामी छठ पर्व के दौरान यमुना नदी की सतह पर झाग नहीं दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषित नदी के पुनरुद्धार के लिए तेजी से कार्य जारी है। सर्दियों के मौसम में, खासकर दिवाली के बाद, यमुना नदी में सीवर और औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने के कारण पानी में झाग दिखाई देता है। विपक्षी दल और पर्यावरण कार्यकर्ता पिछले कुछ वर्षों से झाग से भरे पानी में खड़ी होकर छठ मनाती महिलाओं की तस्वीरें सामने आने के बाद दिल्ली सरकार की आलोचना करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पानी के लंबित बिलों पर एक माफी योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली सचिवालय में कहा कि मौजूदा मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) के उन्नयन, नये एसटीपी के लिए निविदाएं और नालों के अशोधित प्रवाह को रोकने के लिए ड्रोन मैपिंग के साथ सफाई एवं पुनरुद्धार का काम तेजी से जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि समय के साथ सरकार यमुना नदी को पूरी तरह से साफ कर देगी।’’ रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग इस बार दिवाली के बाद छठ पर्व का भव्य आयोजन देखेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली जल बोर्ड और जल संसाधन मंत्री कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं आश्वस्त कर सकती हूं कि दिल्ली के लोगों को यमुना नदी में कोई झाग नहीं दिखेगा।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने यमुना नदी के दोनों किनारों और शहर के अन्य स्थानों पर छठ का भव्य आयोजन करने की योजना बनाई है।

Web Title: There will be no foam in Yamuna on Chhath Big Statement by delhi cm rekha gupta

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे