लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म का आरोप साबित होने तक मुंडे के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई : पवार

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:37 IST

Open in App

पणजी, 20 जनवरी राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अपनी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ आरोप साबित होने तक किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। मुंबई की एक महिला ने मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

पवार ने पणजी में संवाददाताओं से कहा कि जांच के बाद आरोप साबित होने पर ही मुंडे के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा मुंडे का इस्तीफा मांग रही है।

राकांपा प्रमुख ने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाना और इस्तीफे की मांग करना चलन बन गया है।

क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मुंडे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई करने का विचार कर रही है, यह पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘आरोपों की जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए। अगर आरोप सच हैं तो कार्रवाई की जिम्मेदारी हमारी है।’’

पवार ने कहा, ‘‘लेकिन आरोप साबित होने तक कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।’’

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार में राकांपा भी घटक है। सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) ने दुष्कर्म के आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘‘ब्लैकमेल’’ करने का प्रयास बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे