लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के किसान बहुल इलाकों में होगी कई किसान महापंचायत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 13:09 IST

Open in App

जयपुर, 20 फरवरी केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच अखिल भारतीय किसान सभा अगले हफ्ते राजस्थान के कृषि बहुल इलाकों में कई किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय किया है, जिन्हें राकेश टिकैत समेत अनेक किसान नेता संबोधित करेंगे।

अखिल भारतीय किसान सभा के एक प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी से 26 फरवरी तक लगातार कई किसान महापंचायतें की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऐसी पहली महापंचायत हनुमानगढ़ जिले के नोहर में 22 फरवरी को होगी। प्रवक्ता के अनुसार 23 फरवरी को सरदारशहर (चूरू) व सीकर में, 25 फरवरी को मेंहदीपुर बालाजी (दौसा) व 26 फरवरी को पदमपुर मंडी (गंगानगर) और घड़साना मंडी (गंगानगर) में ऐसी किसान महापंचायत होगी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी इन महापंचायतों को संबोधित करेंगे। टिकैत ने ट्वीट किया,' किसान आंदोलन को धार देने व संयुक्त मोर्चा के नेताओं को सुनने के लिए आप भी शामिल अवश्य हो।'

आल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमरा राम भी इन महापंचायतों को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान भाग ले रहे हैं और अलवर के पास शाहजहांपुर बार्डर के साथ कई अन्य जगह पर लगातार धरने पर बैठे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos