लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के 12 शहरों में प्रत्येक रविवार रहेगा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: March 27, 2021 23:07 IST

Open in App

भोपाल, 27 मार्च कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये मध्य प्रदेश के 12 शहरों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार 11 जिलों के 12 शहरों में लॉकडाउन रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि इन शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

राजौरा ने बताया कि जिन शहरों में लॉकडाउन रहेगा, उनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिन्दवाड़ा, खरगोन, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और छिन्दवाड़ा जिले का सौंसर शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2,142 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,86,407 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 3,947 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र