लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सात केंद्रों पर सोमवार से 'आयुष-64' का निशुल्क वितरण होगा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली में सात केंद्रों पर सोमवार से कोविड-19 के मरीजों को जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार दवा 'आयुष-64' का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मरीज या उनके प्रतिनिधि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट और आधार कार्ड की प्रति दिखाकर आयुष-64 गोलियों का एक पैक इन केंद्रों से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

सात केंद्रों पर अलग-अलग समय पर आयुष-64 दवा प्राप्त की जा सकती है, जिनमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, यूनानी औषधि क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान, सफदरजंग अस्पताल में यूनानी चिकित्सा केंद्र, जामिया मिलिया इस्लामिया में यूनानी स्पेशिएलिटी केंद्र, पंजाबी बाग स्थित केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद शामिल हैं।

आयुष-64 कोविड-19 के हल्के एवं मध्यम संक्रमण वाले मरीजों के उपचार में उपयोगी दवा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं