लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद के तमिलनाडु दौरे के दौरान पांच स्तरीय होगी सुरक्षा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:10 IST

Open in App

चेन्नई, एक अगस्त तमिलनाडु विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को चेन्नई आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के लिए कमांडों सहित पांच हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनकी पांच स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि फोर्ट सेंट जॉर्ज स्थित विधानसभा के सभागार, राज्य सचिवालय, राजभवन और हवाई अड्डे पर पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल के नेतृत्व में राष्ट्रपति कोविंद की सुरक्षा में कमांडो इकाई सहित पांच हजार जवानों की तैनाती की गई है। दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी रास्तों पर एहतियाती सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इससे पहले जिवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

अभी तक दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति सोमवार दोपहर को चेन्नई पहुंचेंगे और शाम को विधानसभा के शताब्दी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह सदन में पूर्व मुख्यमंत्री के करुणानिधि की तस्वीर का अनावरण करेंगे।

राष्ट्रपति सोमवार की रात राजभवन में विश्राम करेंगे और मंगलवार को राज्य के नीलगिरि जिले के लिए रवाना हों जाएंगे। चार अगस्त को वह ऊटी के नजदीक वेलिंग्टन स्थित डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगे और प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह वहां स्थित राजभवन में रहेंगे और छह अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?