फिलहाल तय नहीं अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं, शर्तों में क्वारांटाइन को भी किया जाएगा शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 28, 2021 19:20 IST2021-05-28T19:20:47+5:302021-05-28T19:20:47+5:30

कोरोना संकटकाल में अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों को जहां अपने खर्चे पर कोरोना टेस्ट करवाना होगा वहीं उनके लिए क्वारांटाइन की शर्त भी जोड़ दी गई है।

there will be Amarnath Yatra or not the conditions will also include quarantine | फिलहाल तय नहीं अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं, शर्तों में क्वारांटाइन को भी किया जाएगा शामिल

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsअमरनाथ यात्रा को संपन्न करवाने की अनुमति को लेकर कंफ्यूजन जारी। श्रद्धालुओं को राजकीय डिग्री कालेज कठुआ, तीन निजी कालेजों और लंगर स्थलों पर प्रस्तावित क्वारंटीन केंद्रों में ठहराया जाएगा।

फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि प्रथम जून से शुरू हो रहे वर्ष 2021 के अनलाक 1।0 में अमरनाथ यात्रा संपन्न करवाने के बारे में कोई सकारात्मक फैसला लिया जाएगा या नहीं लेकिन सूत्रों के अनुसार, यात्रा को संपन्न करवाने की जो तैयारियां की जा रही हैं उनमें प्रदेश में आने वाले अमरनाथ यात्रियों को क्वारांटाइन में रखने की तैयारी भी शामिल है। यह सब तभी हो पाएगा अगर अमरनाथ यात्रा संपन्न करवाने को हरी झंडी दी जाती है।

सूत्रों के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा की तिथि अभी तय नहीं हो पाई है लेकिन अगर यात्रा आरंभ हुई तो दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को पहले कठुआ जिले में क्वारंटीन किया जाएगा। कोविड टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। इतना जरूर था कि लाकडाउन आरंभ होने से पहले जम्मू के मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन के साथ हुई एक बैठक में 500 से 1000 यात्रियों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था के प्रति चर्चा जरूर की थी।

सूत्रों के मुताबिक, इस चर्चा के अनुसार यात्रा शुरू होने पर यात्रियों की लखनपुर में सैंपल जांच होगी। रिपोर्ट आने तक इन्हें छह क्वारंटीन सेंटरों में ठहराया जाएगा।  यही नहीं अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर फिलहाल लंगरवालों को कोई अनुमति नहीं दी गई है पर सूत्र कहते थे कि अगर यात्रा आरंभ हुई तो कठुआ जिले में इस बार किसी भी लंगर को अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में श्रद्धालुओं के खाने की व्यवस्था प्रशासन करेगा। 

अमरनाथ यात्रा से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला अब प्रदेश प्रशासन को लेना है कि अमरनाथ यात्रा को संपन्न करवाने की अनुमति दी जानी है या नहीं। एक प्रस्ताव के अनुसार, यात्रियों को हेलिकाप्टर से आने जाने की अनुमति दी जा सकती है पर प्रदेश के बाहर से यात्री जम्मू कश्मीर पहुंचेगे कैसे, यह सबसे बड़ा सवाल इसलिए है क्योंकि फिलहाल प्रदेश के बाहर से आने वालों को 7 दिनों की क्वारांटीन अवधि में रहना पड़ता है। 

इसके मायने यह हुए कि आने वालों को कम से कम 10 से 12 दिनों का कार्यक्रम बना कर आना होगा और हेलिकाप्टर से यात्रा करने की शर्त के कारण यह यात्रा उनके लिए बहुत महंगी साबित होगी। ऐसे में जबकि प्रदेश में फिलहाल सभी प्रकार की धार्मिक यात्राओं और मेले आदि को रद्द किया जा चुका है, अमरनाथ यात्रा संपन्न हो पाएगी कहना मुश्किल है।
 

Web Title: there will be Amarnath Yatra or not the conditions will also include quarantine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे