लाइव न्यूज़ :

लद्दाख को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के मुद्दे पर आज होगी बैठक

By भाषा | Updated: September 4, 2019 05:09 IST

लद्दाख के भाजपा सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने अगस्त में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को दिए ज्ञापन में कहा था कि यह क्षेत्र मुख्य रूप से आदिवासी बहुल है, जिसमें आदिवासियों की आबादी 98 प्रतिशत है।

Open in App

लद्दाख को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के मुद्दे पर आज (9 सितंबर) को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी), गृह मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय की बैठक होगी। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "एनसीएससी, गृह मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के साथ इस बात पर चर्चा करेगा कि क्या लद्दाख को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया जा सकता है, जिसकी स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं।"

अधिकारी ने कहा कि आयोग यह भी जानना चाहता है कि मुख्य रूप से जनजातीय आबादी वाले केंद्र शासित प्रदेश चाहे वह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप या दादरा और नागर हवेली हो, संविधान की पांचवीं या छठी अनुसूची का हिस्सा क्यों नहीं है।

लद्दाख के भाजपा सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने अगस्त में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को दिए ज्ञापन में कहा था कि यह क्षेत्र मुख्य रूप से आदिवासी बहुल है, जिसमें आदिवासियों की आबादी 98 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा था कि केंद्र द्वारा लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाने के फैसले की घोषणा के बाद यहां की जनजातीय आबादी की सबसे बड़ी चिंता अपनी पहचान, संस्कृति, भूमि और अर्थव्यवस्था की रक्षा करना है।

टॅग्स :लद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी