लाइव न्यूज़ :

गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर लखनऊ में भाकियू की होगी महापंचायत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:24 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 13 अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 26 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में महापंचायत होगी।

भारतीय किसान यूनियन द्वारा यहां आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए टिकैत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तारी और मंत्री पद से बर्खास्तगी नहीं हो जाती तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा।"

उन्होंने कहा, "भारतीय किसान यूनियन 26 अक्टूबर को लखनऊ में बहुत बड़ी पंचायत करने जा रही है। किसान पंचायत में हमारी मांग रहेगी कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा लिया जाए और उन्हें गिरफ्तार कर आगरा जेल में बंद किया जाए।"

टिकैत ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य अभियुक्त और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की गिरफ्तारी पर तंज करते हुए कहा, "यह गिरफ्तारी रेड कारपेट पर की गई है और गुलदस्ता देकर उससे पूछताछ की जा रही है।"

नए कृषि कानूनों को लेकर टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, "एक दिन यही सरकार इन कानूनों को वापस लेगी। अगर इसके लिए 10 साल भी आंदोलन करना पड़ा तो किया जाएगा।"

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद ही अपनी रणनीति तय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे