लाइव न्यूज़ :

बोकारो हवाई अड्डे से पटना, कोलकाता के लिए होगी उड़ान सेवा : एएआई

By भाषा | Updated: December 4, 2020 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) विमानों के परिचालन के लिए बोकारो हवाई अड्डे को विकसित कर रहा है और क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के जरिए इसे पटना तथा कोलकाता से जोड़ा जाएगा। एक आधिकारिक बयान में इस बारे में बताया गया।

वर्तमान में झारखंड के बोकारो हवाई अड्डे का नियंत्रण और प्रबंधन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के पास है और यहां से सेल के विमानों या अति विशिष्ट लोगों के विमानों का परिचालन होता है।

एक बयान में शुक्रवार को बताया गया, ‘‘उड़ानों का परिचालन शुरू करने के लिए एएआई 46 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस हवाई अड्डे को विकसित कर रहा है। इसके तहत टर्मिनल बिल्डिंग, कार पार्किंग, एटीसी (वायु यातायात नियंत्रण) टावर, सुरक्षा घेरा, दमकल केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।’’

एएआई ने बयान में कहा कि परियोजना का 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है और नागरिक उड्डयन के लिए जल्द ही हवाई अड्डा तैयार हो जाएगा। शहर को ‘उड़ान’ योजना के तहत पटना और कोलकाता से जोड़ा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए