लाइव न्यूज़ :

मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और रालोद के बीच होगी सीधी टक्कर

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:45 IST

Open in App

मथुरा, एक जुलाई उत्तर प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब भारतीय जनता पार्टी के किशन सिंह चैधरी एवं राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह सिकरवार के बीच सीधा मुकाबला होगा। बुधवार को नाम वापसी का समय निकल जाने के बाद अब दो प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं।

निर्वाचन अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘नाम वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया, जिसके बाद अब दो ही प्रत्याशी मैदान में हैं।’’ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शनिवार को होना है।

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए विजयी प्रत्याशी को कम से कम 17 सदस्यों का मत हासिल करना जरूरी है। विजयी सदस्यों में भाजपा तथा रालोद के खाते में बराबर-बराबर (आठ-आठ) सदस्य ही हैं।

निर्दलीय सदस्य सत्यवती देवी ने भाजपा को समर्थन दिया है। वहीं बसपा द्वारा 13 सदस्यों की जीत के बाद भी कोई उम्मीदवार न उतारे जाने से भाजपा का हौसला बुलंद है।

गौरतलब है कि निवर्तमान जिला पंचायत में भाजपा की ममता चौधरी अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया