लाइव न्यूज़ :

मुरगांव पत्तन न्यास पर कोयले की ढुलाई में होगी 50 प्रतिशत तक कटौती

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:23 IST

Open in App

पणजी, 25 नवंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि मुरगांव पत्तन न्यास (एमपीटी) पर एक साल के भीतर कोयले के परिवहन में पचास प्रतिशत तक कमी लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब गोवा से कर्नाटक को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित विस्तारीकरण और दक्षिण पश्चिम रेलवे लाइन के दोहरीकरण का विरोध किया जा रहा है।

विरोध करने वालों का कहना है कि इन परियोजनाओं को कोयला कंपनियों को लाभ देने के वास्ते शुरू किया गया है ताकि उनके माल को एमपीटी से कर्नाटक ले जाया जा सके।

सावंत ने संवाददाताओं से कहा, “यदि खनन का कार्य दोबारा शुरू किया जाता है तो हम एमपीटी पर कोयले की निर्भरता कम कर देंगे। यदि लौह अयस्क का निर्यात प्रारंभ होता है तो पत्तन पर कोयले के लिए जगह नहीं होगी। सरकार एमपीटी पर कोयले के स्थान पर दूसरे माल की ढुलाई पर काम कर रही है।”

उन्होंने कहा, “सरकार एमपीटी पर कोयले की ढुलाई पूरी तरह से बंद करना चाहती है लेकिन शुरुआत में एक साल में इसमें पचास प्रतिशत तक कटौती की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं