लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में मंत्रिमंडल में स्टालिन सहित 34 मंत्री होंगे

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:04 IST

Open in App

चेन्नई, छह मई द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के मंत्रिमंडल में उनके सहित 34 सदस्य होंगे। स्टालिन ने दुरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में बरकरार रखा है, साथ ही 12 से अधिक पहली बार मंत्री बनेंगे।

राजभवन ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि निर्वाचित मुख्यमंत्री स्टालिन द्वारा मंत्रियों के रूप में नियुक्ति के लिए दी गई व्यक्तियों की सूची को उनके प्रभार के साथ राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है।

स्टालिन को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण करेंगे। वह गृह के अलावा सार्वजनिक एवं सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं, जिला राजस्व अधिकारी, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन और दिव्यांगों के कल्याण विभाग को भी संभालेंगे।

द्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी महासचिव दुरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री होंगे।

चेन्नई के पूर्व मेयर एम सुब्रमण्यन और उत्तर चेन्नई से पार्टी के नेता पी. के. सेकरबाबू उन व्यक्तियों में शामिल होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे। सुब्रमण्यन और सेकरबाबू को क्रमशः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रबंधन विभाग आवंटित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों