लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 से 57 और मौतें हुईं, 2,903 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो अप्रैल पंजाब में कोविड-19 के कारण 57 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 6,983 हो गई वहीं राज्य में संक्रमण के 2,903 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,45,768 हो गयी।

शुक्रवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 25,458 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया कि जालंधर में 439, मोहाली में 419, लुधियाना में 369, अमृतसर में 337 और पटियाला में 316 मामले सामने आए हैं।

उसमें कहा गया कि ठीक होने के बाद 2,002 रोगियों को छुट्टी दे दी गई और ठीक हो चुके व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 2,13,327 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि 33 गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 345 ऑक्सीजन पर हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 60,14,612 नमूनों की जांच हुई है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार ने 1,965 सरकारी और 296 निजी टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं।

इन केंद्रों में एक दिन में 2.75 लाख टीके देने की क्षमता है।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 287 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 27,543 हो गए।

चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार, शहर में संक्रमण से 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 381 हो गई।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,098 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से उबरने के बाद कुल 139 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे शहर में अब तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 24,064 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू