लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 368 नए मामले आए, कुल मामले 8.93 लाख हुए

By भाषा | Updated: March 21, 2021 20:01 IST

Open in App

अमरावती, 21 मार्च आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 368 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8.93 लाख तक पहुंच गए। 31,138 जांच होने के बाद ये नए मामले आए।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 263 और रोगी ठीक हो गए। पिछले 24 घंटों में राज्य में किसी भी व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 2,188 हो गई है, जबकि अब तक 8,84,357 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं और 7,189 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुंटूर में एक दिन में 79 नए मामले आए, इसके बाद कुरनूल में 49, अनंतपुरम और चित्तूर में 40-40, विशाखापत्तनम में 39, कृष्णा में 37, पूर्वी गोदावरी और एसपीएस नेल्लोर में 20-20, श्रीकाकुलम और कडप्पा में 10-10 नए मामले आए।

बुलेटिन के अनुसार विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी में नौ-नौ नए मामले और प्रकाशम में छह मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल