लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 32,680 और आंध्र प्रदेश में 22,517 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 15, 2021 19:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अमरावती/पणजी केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,680 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,88,208 हो गई। इसके अलावा 96 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 6,339 तक पहुंच गई है।

वहीं, आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 22,517 नए मामले सामने आए हैं और 98 रोगियों की मौत हुई है।

केरल सरकार के अनुसार लगभग 29,442 और लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,66,232 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की तादाद 4,45,334 हो गई है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि दोपहर दो बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण की दर 26.65 प्रतिशत थी।

आंध्र प्रदेश के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,11,320 जबकि मृतकों की तादाद 9,271 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार दिनभर में 22,517 लोगों संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 11,94,582 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,07,467 है।

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,957 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,34,542 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 58 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि गोवा में शनिवार को 3,512 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,01,712 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 30,774 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह