लाइव न्यूज़ :

भारत में पिछले साल एक जनवरी तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के 27,944 मामले थे लंबित

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी देश में एक जनवरी, 2020 तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के कुल 27,944 मामले लंबित थे जिनमें एक तिहाई मामले बिहार, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में थे।

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2019 में पुलिसकर्मियों के खिलाफ लंबित ऐसे मामलों की संख्या 53,675 थी जिनमें 27,176 उसी साल शुरू हुए थे और 26,499 पिछले साल के थे।

बीपीआरएंडडी ने एक जनवरी, 2020 तक अद्यतन पुलिस संस्थानों से संबंधित ताजा आंकड़ों में कहा, ‘‘इनमें से 25,731 मामलों का निस्तारण 2019 में कर दिया गया जबकि 27,944 मामले अब भी लंबित हैं।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक जनवरी, 2020 तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए सर्वाधिक मामले बिहार में लंबित थे जिनकी संख्या 4,655 थी।

इसके बाद तेलंगाना में 2,457, जम्मू कश्मीर में 2,153, उत्तर प्रदेश में 1,695, मध्य प्रदेश में 1,689 और आंध्र प्रदेश में 1,600 मामले लंबित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?