लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस से 265 और मौतें हुईं, 32,993 नए मामले आए

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:57 IST

Open in App

लखनऊ, 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 265 और लोगों की मौत हो गई तथा 32,993 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 265 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,678 हो गई है।

इस अवधि में सबसे ज्यादा 39 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर तथा गाजियाबाद में 15-15, प्रयागराज और वाराणसी में 13-13, गौतम बुद्ध नगर में 12, जालौन और झांसी में आठ-आठ मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 32,993 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी अवधि में 30,398 मरीज संक्रमण से उबरे भी हैं।

सबसे ज्यादा 4437 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 2320, वाराणसी में 1752, प्रयागराज में 1521, बरेली में 1427, मेरठ में 1291 तथा गाजियाबाद में 1068 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में इस वक्त 3,06,401 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,84,144 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक चार करोड़ एक लाख 41 हजार 354 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे