लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,981 और सिक्किम में 287 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:34 IST

Open in App

अमरावती, 22 मई आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह नौ बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 118 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10 हजार से अधिक हो गई।

वहीं, सिक्किम में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए हैं। एक और व्यक्ति की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य 0.65 प्रतिशत कोविड-19 मृत्यु दर के साथ देश में 19वें स्थान पर है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में एक दिन में 19,981 और लोग वायरस संक्रमित पाए गए जबकि 18,336 लोग इससे उबरे हैं।

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 15,62,060 हो गई है। 13,41,355 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 10,022 रोगियों की मौत हो चुकी है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,10,683 है।

सिक्किम में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को 12,808 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 221 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,194 है। 9,183 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां