लाइव न्यूज़ :

कुछ पीड़ा थी इसलिए भेजा इस्तीफा : चौधरी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:15 IST

Open in App

जयपुर, 22 मई कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने शनिवार को कहा कि कुछ 'पीड़ा' के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेजा था। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ही सुलझा सकते हैं।

बाड़मेर की गुढ़ामलानी विधानसभा सीट से छठी बार विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को भेजा।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैंने अपना इस्तीफ भेज दिया है और इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष को फैसला करना है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुझसे बात की थी और कहा कि यह पार्टी का पारिवारिक मामला है। वे राज्य में पार्टी के मुखिया हैं और मुद्दा अब उनको ही सुलझाना होगा।”

हालांकि, उन्हें किस बात से तकलीफ है इस बात खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा भेज चुके हैं और इस बारे में बात करना प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता इलाके के कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करना है।

विधानसभा अध्यक्ष ने चौधरी के इस्तीफे पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। चौधरी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं और पूर्व राजस्व मंत्री भी रहे हैं। छठी बार के विधायक चौधरी राज्य में सचिन पायलट खेमे के विधायक हैं। पिछले साल पायलट ने जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे तब उनका साथ देने वाले 18 विधायकों में हेमाराम चौधरी भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल