लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए कुंभ मेले के आयोजन की कोई जरूरत नहीं थी: शांता कुमार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:56 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 17 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के चलते हालात बदतर हो रहे हैं और ऐसे समय में कुंभ मेले का आयोजन नहीं किया जाना चाहिये था।

उन्होंने यहां एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस बार सरकार और राजनीतिक नेता बिगड़ते हालात के लिये काफी हद तक जिम्मेदार हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार ने कहा, ''बीते 15 दिन में पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या में पांच गुणा वृद्धि हुई है। दूसरे राज्य जहां चुनाव हुए हैं, वहां भी ऐसे ही हालात हैं। ''

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ''हमारे शास्त्रों में लिखा है, 'आपात काले, मर्यादा नास्ती', जिसका अर्थ है कि जब जान दांव पर लगी हो, तो सारे नियम तोड़े जा सकते हैं। आज के हालात में इस कुंभ मेले के आयोजन की बिल्कुल जरूरत नहीं थी, जहां हजारों लोग स्नान कर रहे हैं। ''

सिंह ने कहा, ''मंदिरों में भी भीड़ लगी है। इन हालत में बीमारी पैर पसार रही है। भगवान हर जगह है। हमारे घरों में भी है, जहां हम पूजा कर सकते हैं। अगर सभी तरह के धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम रोक दिये गए होते, तो अनेक लोगों को इस घातक बीमारी से बचाया जा सकता था।''

शांता कुमार ने कहा कि जहां तक संभव हो, आर्थिक गतिविधियां जारी रहनी चाहिये, लेकिन इसके अतिरिक्त सभी तरह के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं