कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई; ठंड का कहर जारी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:10 IST2021-01-22T15:10:24+5:302021-01-22T15:10:24+5:30

There was a slight rise in the minimum temperature in the Kashmir Valley; Cold havoc continues | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई; ठंड का कहर जारी

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई; ठंड का कहर जारी

श्रीनगर, 22 जनवरी कश्मीर घाटी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, हालांकि पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री सेल्सियस कम है। पिछली रात शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात का तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात में तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भीषण ठंड के कारण घाटी के कई जलाशय जम गए हैं।

घाटी में कई सड़कों पर बर्फ की एक मोटी परत बिछ जाने से लोगों को वाहन चलाने में मुश्किलें आ रही हैं।

वर्तमान में कश्मीर 40 दिनों की सबसे भीषण सर्दी की अवधि 'चिल्ला-कलां' की चपेट में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: There was a slight rise in the minimum temperature in the Kashmir Valley; Cold havoc continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे