लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत में गैंगस्टर की हत्या करने वालों की समर्पण करने की थी योजना: सूत्र

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर रोहिणी अदालत के भीतर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले और बाद में पुलिस के जवाबी गोलीबारी में मारे गए राहुल और जगदीप ने गैंगस्टर की हत्या करने के बाद समर्पण करने की योजना बनाई थी। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को दोनों वकील के वेष में न्यायाधीश गगनदीप सिंह की अदालत में घुसे और उन्होंने गैंगस्टर गोगी पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, राहुल और जगदीप उर्फ जग्गा गोगी के प्रतिद्वंद्वी गिरोह के थे। पुलिस ने कहा कि अदालत कक्ष और परिसर में लोगों की जान खतरे में थी इसलिए पुलिस को जवाब में गोली चलानी पड़ी।

शनिवार को देर रात हुए घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रोहिणी अदालत में हुई घटना के संबंध में उमंग यादव और विनय को गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे एक कार से अदालत पहुंचे और उनकी योजना के अनुसार, चार लोग वकीलों के वेष में अदालत के भीतर जाकर गोगी की हत्या और उसके बाद न्यायाधीश के सामने समर्पण करने वाले थे।

सूत्रों ने कहा कि उनमें से एक ने काली जींस पहनी थी और इसलिए यादव तथा काली जींस वाला व्यक्ति अदालत के भीतर नहीं गए तथा राहुल और जगदीप गोगी की हत्या के मकसद से अंदर गए। सूत्रों ने बताया कि काली जींस वाले व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

यादव और विनय को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर इलाके में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया जिसका मालिक यादव है। पुलिस के अनुसार, गोगी टिल्लू नामक एक अन्य गैंगस्टर का प्रतिद्वंद्वी है और उनके बीच कई सालों से जंग चल रही है।

सूत्रों ने कहा कि टिल्लू, राठी और नवीन बाली, ये सभी विभिन्न आपराधिक गिरोहों के सरगना हैं और वे इस घटना के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल