लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में बजट सत्र के पहले सप्ताह में खूब कामकाज हुआ

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी संसद के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान राज्यसभा के पहले छह दिनों में खूब कामकाज हुआ और कार्यवाही का 82.10 प्रतिशत समय चर्चाओं और कामकाज में इस्तेमाल किया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यवाही के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर ऊपरी सदन में 15 घंटे चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा पर सोमवार को प्रश्नकाल में जवाब देंगे।

बयान के अनुसार, पिछली तीन बैठकों में सदन में प्रस्ताव पर चर्चा मुख्य कार्य रहा जिसमें 25 दलों के 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

उसमें कहा गया है कि कार्यवाही के लिए कुल 20 घंटे 34 मिनट का समय तय था जिसमें से चार घंटे 14 मिनट का समय तीन फरवरी को हंगामे के कारण बर्बाद हो गया। हालांकि, शुक्रवार को सदन के सदस्य तय समय से 33 मिनट ज्यादा देरी तक कार्यवाही में शामिल हुए।

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर समय विस्तार के लक्ष्य से तीन फरवरी को प्रश्नकाल और चार तथा पांच फरवरी को प्रश्न काल और शून्यकाल दोनों समाप्त कर दिया गया था। शुक्रवार को गैर सरकारी सदस्यों के संकल्पों को भी स्वीकार नहीं किया गया।

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021 को सदन में पेश किया गया। यह इस संबंध में जारी अधिसूचना का स्थान लेगा।

पहले सप्ताह में सदन में आठ शून्यकाल और सात विशेष उल्लेख हुए।

सदन में आम बजट 2021-22 पर अगले सप्ताह चर्चा होगी जिसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकफ सीरप मामले में सीबीआई जांच नहीं कराएगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने कहा - अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

क्रिकेटटी20 विश्व कप से बाहर, क्यों छीनी गई वनडे टीम की कप्तानी?, इस खिलाड़ी के साथ खेलेंगे शुभमन गिल?

भारतगोवा जिला पंचायत चुनावः 50 में से 30 से अधिक सीट पर जीते भाजपा-एमजीपी, कांग्रेस 10, आम आदमी पार्टी तथा रिवोल्यूश्नरी गोअन्स पार्टी को 1-1 सीट

क्राइम अलर्टप्रेमी गौरव के साथ अवैध संबंध, पति राहुल ने देखा?, पत्नी रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े-लोहे की छड़ से हत्‍या कर ग्राइंडर से शव टुकड़े कर फेंका, सिर, हाथ और पैर गायब

भारतलोनावला नगर परिषदः सड़क किनारे फल बेचने वालीं भाग्यश्री जगताप ने मारी बाजी, बीजेपी प्रत्याशी को 608 वोट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया ‘इंस्टाग्राम’ पर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जुटी जांच में

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव: गठबंधन की कोई घोषणा नहीं?, राज-उद्धव ठाकरे में बातचीत जारी, स्थानीय निकाय चुनावों में हार के बाद सदमे में कार्यकर्त्ता?

भारतबिहार में सत्ताधारी दल जदयू के लिए वर्ष 2024–25 रहा फायदेमंद, मिला 18.69 करोड़ रुपये का चंदा, एक वर्ष में हो गई पार्टी की फंडिंग में लगभग 932 प्रतिशत की वृद्धि

भारतबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- कांग्रेस की नीतियां देशहित के खिलाफ

भारतपुणे नगर निगम चुनावः भाजपा-शिवसेना को छोड़ कांग्रेस से गठजोड़ करेंगे अजित पवार?, एनसीपी प्रमुख ने सतेज पाटिल को किया फोन