मुम्बई में कल-पुर्जों के बाजार में आग लगी
By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:06 IST2021-04-07T18:06:55+5:302021-04-07T18:06:55+5:30

मुम्बई में कल-पुर्जों के बाजार में आग लगी
मुम्बई, सात अप्रैल शहर के उपनगरीय क्षेत्र कुर्ला में कल-पुर्जों के बाजार में बुधवार को बड़ी आग लग गयी लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुम्बई के नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कुतुब मांडली रोड पर भीड़भाड़ वाले बाजार में करीब सवा चार बजे आग लग गयी जिसे अग्निशमन दल ने करीब साढ़ चार बजे आग की बड़ी घटना बताया।
उन्होंने बताया कि फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’
अधिकारी के अनुसार विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।