लाइव न्यूज़ :

देश में लोकतंत्र हुआ करता था, अब तानाशाही है: राहुल

By भाषा | Updated: October 6, 2021 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा, प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश में जाने से रोके जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को दावा किया कि भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों खुले घूमने की आजादी है, जबकि पीड़ितों को जेल में डाल दिया जाता है।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। भाजपा के मंत्री और उनके पुत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों पर व्यवस्थागत ढंग से आक्रमण किया जा रहा है।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, कल लखनऊ में थे,लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दो मुख्यमंत्रियों के साथ लखनऊ जाने और लखीमपुर खीरी जाकर परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे। हम तीन लोग जा रहे हैं। हमने उनको (प्रशासन) पत्र लिखा है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में नयी तरह की राजनीति हो रही है। अपराधी जो चाहें वो कर सकते हैं। अपराध करने वाले जेल से बाहर होते हैं, लेकिन पीड़ित जेल के अंदर होते हैं।’’

कांग्रेस की ओर से इस मामले पर राजनीति करने संबंधी आरोप पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारा काम दबाव बनाने का होता है। जब हम दबाव बनाते हैं तो कार्रवाई होती है। हाथरस में हमने दबाव बनाया तो कार्रवाई हुई। सरकार चाहती है कि हम दबाव नहीं बनाएं।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया, ‘‘लोकतंत्र हुआ करता था। आज हिंदुस्तान में तानाशाही है। राजनेता उत्तर प्रदेश में नहीं जा सकते। कल से हमसे कहा जा रहा है कि आप उत्तर प्रदेश नहीं जा सकते। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री नहीं जा पाए।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘तानाशाही इस बात की है कि भयंकर चोरी हो रही है। किसानों से चोरी हो रही है, आम जनता की जेब से चोरी हो रही है, आम लोगों की आवाज कुचली जा रही है।’’

प्रियंका गांधी के साथ कथित धक्का-मुक्की के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें धक्का-मुक्की से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमें मार दीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारे परिवार में हमें ऐसा प्रशिक्षण मिला है। लेकिन हम किसानों की बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘देश के ढांचे पर भाजपा और आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। सभी संस्थाओं को नियंत्रित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित