लाइव न्यूज़ :

किसी भी मरीज के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए : केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा है कि अब ऑक्सीजन की आपूर्ति सुधरी है और संक्रमित मरीजों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर बैठक के दौरान केजरीवाल ने जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन सुविधा से युक्त बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया ताकि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत न हो।

केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने के भीतर सभी योग्य लोगों के टीकाकरण का प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने जिलाधिकारियों को तैयारियों की समीक्षा के लिए टीकाकरण केंद्रों का भी औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि जिलाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में गृह पृथक-वास में उपचाराधीन मरीजों को कुल 1,406 ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए गए।

दिल्ली सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 50,425 मरीज गृह पृथक-वास में हैं। शहर में उपचाराधीन मामलों की संख्या 91,035 है और 50,785 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!