लाइव न्यूज़ :

कड़े परिश्रम से अर्जित की गई खाकी वर्दी पर कोई धब्बा नहीं आना चाहिएः उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: December 30, 2019 20:44 IST

महाराष्ट्र से 477 पुरुष और 192 महिलाएं हैं। इसके अलावा पड़ोसी गोवा के 20 कर्मी भी शामिल हैं। ठाकरे ने कहा, ‘‘कड़े परिश्रम से अर्जित की गई खाकी वर्दी पर कोई धब्बा नहीं आना चाहिए। हरेक पुलिस उपनिरीक्षक को चुनौतियों का सामना करना होगा और उन्हें अपना फर्ज निभाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि बल को प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण से संबंधित सभी तरह की मदद दी जाएगी।ठाकरे ने कहा कि अगले साल के बैच के कैडटों को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ के अलावा ‘रिवॉल्वर ऑफ ऑनर’ भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को नासिक में महाराष्ट्र पुलिस अकादमी (एमपीए) के पासिंग आउट परेड समारोह में कहा कि उपनिरीक्षकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि कड़े परिश्रम से मिली ‘खाकी’ वर्दी पर कोई धब्बा नहीं लगे।

परेड के अलावा, ठाकरे ने एमपीए में इंडोर फायरिंग रेंज, एस्ट्रो टर्फ हॉकी एवं फुटबॉल एरेना और एक सिंथैटिक ट्रैक का भूमि पूजन किया। पुलिस उप निरिक्षकों के 117वें बैच का पाठ्यक्रम पिछले साल 22 अक्टूबर को शुरू हुआ था।

इनमें महाराष्ट्र से 477 पुरुष और 192 महिलाएं हैं। इसके अलावा पड़ोसी गोवा के 20 कर्मी भी शामिल हैं। ठाकरे ने कहा, ‘‘कड़े परिश्रम से अर्जित की गई खाकी वर्दी पर कोई धब्बा नहीं आना चाहिए। हरेक पुलिस उपनिरीक्षक को चुनौतियों का सामना करना होगा और उन्हें अपना फर्ज निभाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बल को प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण से संबंधित सभी तरह की मदद दी जाएगी ताकि जवानों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम बना रहे। ठाकरे ने कहा कि अगले साल के बैच के कैडटों को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ के अलावा ‘रिवॉल्वर ऑफ ऑनर’ भी मिलेगा ताकि वे संगठित अपराध, नक्सलवाद और सबाइर अपराध की चुनौतियों का सामना कर सकें।

एक अधिकारी ने बताया कि संतोष काम्टे सर्वश्रेष्ठ कैडेट रहे और उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ मिला। विजया पवार सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड महिला कैडेट रहीं और उन्हें अहिल्याबाई होल्कर कप से सम्मानित किया गया। वहीं सागर साबले को गोल्ड कप मिला। एमपीए, राज्य की प्रतिष्ठित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी है और इसका गठन एक जुलाई 1906 को हुआ था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेमुंबईशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया