लाइव न्यूज़ :

किसानों के लिए जांच कराने, टीका लगवाने की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए : भाकियू नेता चढूनी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:03 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), 23 अप्रैल भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपनी जांच करवाने या टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए और अगर स्वास्थ्यकर्मी उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें प्रदर्शन स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

कुछ दिन पहले ही हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि हरियाणा-दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की कोविड-19 की जांच करायी जाएगी और उनका टीकाकरण कराया जाएगा।

दिल्ली के साथ हरियाणा के सोनीपत, गुड़गांव और फरीदाबाद जिलों की सीमाएं लगती हैं।

चढूनी ने कहा, ‘‘अगर वे हम पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें (प्रदर्शन स्थल में) प्रवेश नहीं करनें देंगे।’’ उन्होंने कहा कि जांच कराने और टीका लगवाने का विकल्प किसानों पर छोड़ देना चाहिए।

केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान कई महीनों से दिल्ली से लगे हरियाणा के सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सोनीपत के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशनदीप रंधावा ने पत्रकारों को बताया कि अभी तक 1,100 से ज्यादा किसानों को टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जरुरत होने पर स्वास्थ्य विभाग सचल टीमों को काम पर लगाएगा और किसानों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

चढूनी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा था कि किसान अगर बीमार होगा तो कोविड-19 की जांच कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई किसान टीका लगवाना चाहता है तो वह ऐसा करेगा, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल