लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रति सरकारों के रवैये में थोड़ा परिवर्तन आना चाहिए: उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:54 IST

Open in App

कोयंबटूर, 17 दिसंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किसानों के प्रति सरकार, विधानमंडलों और संसद के रवैये में परिवर्तन की वकालत की।

उप राष्ट्रपति ने तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा ,‘‘ हमें यह समझने की जरूरत है कि किसान और कृषि मॉनसून की अनिश्चितताओं से जूझ रहे हैं और हम सबको अपना समर्थन देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि किसान के प्रति सरकार, विधानमंडलों, संसद, नीति आयोग और मीडिया के रवैए में थोड़ा परिवर्तन होना चाहिए और सभी को उनकी समस्याओं पर उचित ध्यान देना चाहिए।

नायडू ने कहा कि कृषि न केवल हमारी अर्थव्यवस्था का बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता का भी अभिन्न हिस्सा रहा है और हमारी पचास प्रतिशत से अधिक आबादी अब भी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है, यह क्षेत्र हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

उन्होंने कहा कि इसलिए वक्त की मांग है कि लाखों लोगों के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कृषि को मौसम अनुकूल, मुनाफे वाला और उत्पादक बनाया जाए ।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19महामारी के दौरान जब कई सेक्टर पर प्रभाव पड़ा तब सिर्फ कृषि उद्योग ने ही अच्छा काम किया और अर्थव्यवस्था को अहम सहयोग दिया।

उपराष्ट्रपति ने जल स्तर के नीचे जाने और सिंचाई स्रोत्रों के प्रदूषित होने पर चिंता जताई और पानी की कमी की समस्या से जूझने वाले राज्यों में कृषि उत्पाद बढ़ाने में आने वाली चुनौतियां पर भी चिंता व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन