लाइव न्यूज़ :

शिक्षण के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों पर सामान जोर दिया जाना चाहिए: सोनम वांगचुक

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:41 IST

Open in App

कोलकाता, एक नवंबर शिक्षाविद् और नव प्रवर्तक सोनम वांगचुक का कहना है कि कोविड-19 महामारी ने देश को यह दिखाया कि शिक्षण के ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों पर सामान जोर दिये जाने की जरूरत है।

फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में अभिनेता आमिर खान द्वारा निभाए गए फुनसुख वांगड़ू का किरदार वांगचुक के जीवन पर ही आधारित था।

लद्दाख में स्टूडेंट एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट (विद्यार्थी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आंदोलन) के संस्थापक वांगचुक ने कहा कि सरकार को शिक्षा क्षेत्र में ‘भारी’ निवेश करने और ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा स्थापित करने की आवश्यकता है।

पर्यावरणविद् और समाज सुधारक वांगचुक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर विभिन्न पाठ्यक्रमों के सर्वश्रेष्ठ व्याख्यान इंटरनेट के माध्यम से हासिल किए जाएं तो इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने शिक्षण के दोनों माध्यम ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम पर सामान जोर दिए जाने का अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को सामान्य तौर पर नवोन्मेष की प्रयोगशाला की तरह काम करना चाहिए और विद्यार्थियों को लीक से हटकर सोचना चाहिए। शिक्षाविद् ने नई शिक्षा नीति 2020 की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित