लाइव न्यूज़ :

सरकार में सत्ता का विकेन्द्रीकरण होना चाहिए : कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:25 IST

Open in App

जयपुर, 19 मई कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र भेजे जाने के एक दिन बाद बुधवार को सत्ताधारी पार्टी के एक अन्य विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि सरकार में सत्ता का विकेन्द्रीकरण होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल जब कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए थे तो उनका साथ देने वाले 19 विधायकों में हेमाराम चौधरी की तरह वेद प्रकाश सोलंकी भी पायलट गुट में शामिल थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है।

सोलंकी ने कहा कि ‘‘ हेमाराम चौधरी हमारे आदर्श हैं, गरीबों के मसीहा हैं, और मैं स्पष्टता से कहना चाहता हूं कि राजस्थान में उनके जैसा ईमानदार नेता मैंने आज तक नहीं देखा।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘हेमाराम ईमानदार है, कर्त्तव्यनिष्ठ है, जमीनी स्तर से जुड़े है और बहुत वरिष्ठ नेता है। उनकी जो मांग है या उन्होंने भावुकता में या किसी भी तरह से इस्तीफा दिया है.. उनके इस्तीफे की जो वजह है उसे देखना चाहिए और आलाकमान को किसी भी परिस्थिति में उनको मनाना चाहिए.. जिससे कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हो।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘राजस्थान में हेमाराम चौधरी जैसे विरले नेता है जो वास्तव में समाज और क्षेत्र के लिये काम करना चाहते हैं.. उनका इस्तीफा देना आज की राजनीतिक परिस्थितियों में सबसे बड़ा घटनाक्रम है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ मैं कांग्रेस आलाकमान से अनुरोध करता हूं कि उनकी मांगों और मुद्दों पर विचार किया जाए।’’

सोलंकी ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने वास्तव में कांग्रेस के लिये खून पसीना बहाया है उन कार्यकर्ताओं को मौका देना चाहिए। कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है। सत्ता में उनको जो भागीदार ढाई साल में मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘‘ इसमें कोई दो राय नहीं है कि सरकार में अफसरशाही हावी है। सत्ता का विकेन्द्रीकरण होना चाहिए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी इसके अंदर होनी चाहिए। जब भागीदारी कम लोगों की है तो अफसरशाही हावी होगी ही।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘कई मंत्रालय अभी बिना मंत्रियों के चल रहे है तो जहां मंत्री नहीं होंगे वहां अफसरशाही हावी होगी। इसलिये मैंने पहले भी कहा था कि जल्द से जल्द सत्ता का विकेन्द्रीकरण किया जाये जिससे ज्यादातर लोगो को मौका मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?