लाइव न्यूज़ :

एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीदने वालों के खिलाफ कैद की सजा का प्रावधान हो: बीकेयू प्रमुख

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:10 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), तीन दिसंबर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम कीमत पर फसल खरीदने वाले कॉरपोरेट और व्यापारियों के लिए कैद की सजा का प्रावधान करने की बृहस्पतिवार को मांग की।

टिकैत ने दिल्ली-मेरठ राजमार्ग की दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर यूपी गेट पर पिछले चार दिनों से धरना दे रहे किसानों को संबोधित करते हुए यह मांग की। वहां यातायात अवरूद्ध करने को लेकर किसानों की पुलिस के साथ झड़पें भी हुई।

बीकेयू प्रमुख ने किसानों का उत्पाद एमएसपी से कम कीमत पर खरीदने वाले लोगों के लिए कैद की सजा का सांविधिक प्रावधान करने की मांग करते हुए कहा कि एमएसपी के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा।

टिकैत ने यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकार को अवश्य ही लिखित में यह आश्वासन देना चाहिए कि कोई व्यापारिक समूह या व्यापारी यदि एमएसपी से कम कीमत पर कृषि उत्पाद खरीदेगा तो उसे जेल होगी।’’

उन्होंने कहा , ‘‘एमएसपी किसानों के जीवन और मृत्यु का विषय है। ’’

किसानों को संबोधित करने के बाद टिकैत सरकारी अधिकारियों से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।

किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत ने उनसे राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के 14-लेन सेंट्रल कैरियेजवेज को बाधित नहीं करने का भी अनुरोध किया और इसे एंबुलेंस आदि आवश्यक सेवाओं के लिए खुला रहने देने को कहा।

बीकेयू के प्रदेश सचिव हरेंद्र नेहरा ने बताया कि टिकैत के दिल्ली के लिए रवाना होने के शीघ्र बाद वहां बुलंदशहर से किसानों का एक और समूह पहुंच गया और उन्होंने सेंट्रल कैरियेजवेज बाधित करने की कोशिश की, जिस कारण उनकी पुलिस के साथ संक्षिप्त झड़प भी हुई।

उन्होंने कहा कि हालांकि मामले को शीघ्र ही सुलझा लिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसान यूपी गेट पर धरना में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया