लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में फर्जी कोविड-19 टीकाकरण मामले की न्यायिक जांच हो : कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 5, 2021 23:35 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जुलाई कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता में फर्जी कोविड-19 टीकाकरण मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी को न ही राज्य पुलिस और न ही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर भरोसा है।

कोलकाता पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें अब तक प्रमुख आरोपी देबंजन देब समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चौधरी ने कहा, ‘‘हम कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा टीकाकरण घोटाले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग करते हैं। हमें न तो एसआईटी और न ही सीबीआई की जांच पर भरोसा है।’’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस मामले में केवल एक न्यायिक जांच ही पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच विश्वास बहाल करेगी।’’

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता महानगर पालिका के मुख्यालाय की ओर मार्च कर फर्जी टीकाकरण शिविर का विरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों