लाइव न्यूज़ :

दादरा एवं नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की मौत की निष्पक्ष जांच हो : जद (यू)

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी जद (यू) ने बृहस्पतिवार को दादरा एवं नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर के कथित सुसाइड नोट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक एवं उच्च अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित करने के बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया। डेलकर इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे।

जद (यू) के वरिष्ठ नेता के. सी. त्यागी ने मांग की कि मुंबई पुलिस को मौत की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और मृतक सांसद के परिजन को न्याय मिलना चाहिए।

त्यागी ने संवाददाताओं से कहा कि डेलकर ने अपने ‘‘सुसाइड नोट’’ में कहा है कि पुलिस अधीक्षक, संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक और कुछ अन्य अधिकारियों के उत्पीड़न एवं असहयोगात्मक रवैये के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वहां हाल में हुए नगर पंचायत चुनाव में पार्टी ने 20 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी और जद(यू) का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वहां का दौरा करने वाला था। उन्होंने कहा कि एक सहयोगी के तौर पर डेलकर ने उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

त्यागी ने कहा, ‘‘हम हवाई अड्डा जाने वाले थे तभी हमें उनकी आत्महत्या की दुखद खबर मिली।’’

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद में इस मुद्दे को उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल