लाइव न्यूज़ :

अगस्त-सितंबर में हो सकती है सामान्य से अधिक वर्षा, मध्य प्रदेश में बेहद भारी बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: August 3, 2021 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारत के उत्तरी भागों के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में सोमवार को हल्की और मध्यम बारिश हुई तथा इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने अगस्त-सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।

भारी बारिश से बेहाल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों से सेना के हेलीकॉप्टरों ने लोगों को बचाया। राज्य के श्योपुर जिले में बाढ़ के कारण जलमग्न हुई इमारत से 60 लोगों को बचाया गया।

इस बीच, राजस्थान में पिछले एक सप्ताह में 33 में से 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई और 10 जिलों में भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। आईएमडी ने मॉनसून के दूसरे हिस्से के पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के इलाकों, अंदरूनी महाराष्ट्र्र के कुछ क्षेत्रों, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अगस्त में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार में अगस्त में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। दिल्ली में अगस्त के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है।

पिछले सोमवार तक राजस्थान वर्षा के अभाव वाले क्षेत्र में शामिल था लेकिन पिछले कुछ दिन में वहां बेहद भारी बारिश हुई है। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी क्षेत्रों और राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बेहद भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार को बारिश और बिजली कड़कने की आशंका है।

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, शेओपुर, मोरेना और भिंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे