लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए कोवैक्सीन का एक दिन का भंडार बचा है : आतिशी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के पास 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए कोवैक्सीन का एक दिन का ही भंडार बचा है जबकि इसी श्रेणी के लिए कोविशील्ड की खुराकें पांच दिनों के लिए उपलब्ध हैं।

दिल्ली को इस उम्र समूह के लिए अब तक 44.94 लाख खुराकें मिली हैं जिसमें से 41.68 लाख खुराकें लोगों की दी जा चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी की विधायक के मुताबिक 15 मई को दिल्ली में 1.18 लाख लोगों को खुराकें दी गयीं और अब तक करीब 10.5 लाख लोग टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार शाम के बाद 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए दिल्ली में कोवैक्सीन का एक दिन का और कोविशील्ड के पांच दिनों का भंडार बचा है। हम केंद्र सरकार से तत्काल इस श्रेणी के लिए और टीके मुहैया कराने का अनुरोध करते हैं।’’

आतिशी ने कहा, राजधानी को 18-44 उम्र समूह के लिए 8.17 लाख खुराकें मिली हैं, इनमें से 5.25 लाख खुराकें रविवार सुबह तक लोगों को दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रेणी के लिए कोवैक्सीन खत्म हो जाने से हमने ऐसे सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया है।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘हम केंद्र से कोवैक्सीन और कोविशील्ड की और खुराकें मुहैया कराने का अनुरोध करते हैं। अगर कोवैक्सीन की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड की खुराकें ही दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग