लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए कोवैक्सीन का एक दिन का भंडार बचा है : आतिशी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के पास 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए कोवैक्सीन का एक दिन का ही भंडार बचा है जबकि इसी श्रेणी के लिए कोविशील्ड की खुराकें पांच दिनों के लिए उपलब्ध हैं।

आम आदमी पार्टी की विधायक के मुताबिक 15 मई को दिल्ली में 1.18 लाख लोगों को खुराकें दी गयीं और अब तक करीब 10.5 लाख लोग टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली को इस उम्र समूह के लिए अब तक 44.94 लाख खुराकें मिली हैं जिसमें से 41.68 लाख खुराकें लोगों की दी जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार शाम के बाद 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए दिल्ली में कोवैक्सीन का एक दिन का और कोविशील्ड के पांच दिनों का भंडार बचा है। हम केंद्र सरकार से तत्काल इस श्रेणी के लिए और टीके मुहैया कराने का अनुरोध करते हैं।’’

आतिशी ने कहा, राजधानी को 18-44 उम्र समूह के लिए 8.17 लाख खुराकें मिली हैं, इनमें से 5.25 लाख खुराकें रविवार सुबह तक लोगों को दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रेणी के लिए कोवैक्सीन खत्म हो जाने से हमने ऐसे सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया है।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘हम केंद्र से कोवैक्सीन और कोविशील्ड की और खुराकें मुहैया कराने का अनुरोध करते हैं। अगर कोवैक्सीन की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड की खुराकें देनी चाहिए।’’

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नए ‘‘टीकाकरण बुलेटिन’’ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 44.90 लाख खुराकें दी गयी हैं।

दिल्ली सरकार को शनिवार को कोविशील्ड टीके की 1.73 लाख से ज्यादा खुराकें मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए