लाइव न्यूज़ :

पंचमसाली लिंगायतों को आरक्षण देने में कुछ भी गलत नहीं : निरानी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश निरानी ने शनिवार को कहा कि पंचमसाली लिंगायतों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने में कुछ भी गलत नहीं है और राज्य में इनमे से ज्यादातर की सामाजिक-आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

निरानी ने कहा कि कर्नाटक में कुल 6.5 करोड़ आबादी में से, पंचमसाली लगभग 80 लाख हैं। उन्होंने कहा कि इस समुदाय को सशक्त बनाने की आवश्यकता है क्योंकि इसके 90 प्रतिशत सदस्य कृषि क्षेत्र में हैं और शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों से वंचित हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इस समुदाय को पिछड़ा वर्ग सूची की 2ए श्रेणी में शामिल करने और सरकारी नौकरियों तथा शिक्षा में उन्हें (15 प्रतिशत) आरक्षण देने में कुछ भी गलत नहीं है।’’

कर्नाटक सरकार में खान और भूविज्ञान विभाग के मंत्री निरानी एक प्रभावशाली पंचमसाली नेता हैं जो राज्य में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा इस समुदाय के लिए आरक्षण के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि जब 2008 और 2013 के बीच भाजपा सत्ता में थी, तब उन्हें पिछड़ा वर्ग की 2ए श्रेणी में शामिल किया जाना था। लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण, समुदाय को 3बी श्रेणी में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह येदियुरप्पा द्वारा किया गया था। यदि बाधाएं नहीं होती, तो पंचमसालियों को उस समय 2ए श्रेणी में शामिल किया जाता।’’

हालांकि, मुख्यमंत्री ने हाल ही में कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग को आदेश दिया है कि वह पंचमसाली लिंगायतों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन करे और एक रिपोर्ट सौंपे।

निरानी ने कहा, ‘‘समिति अध्ययन करेगी और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद, सरकार द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!